सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में की बैठक
रैन बसेरा को डेंगू वार्ड में किया तब्दील, शहर में हो रही फॉगिंग
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए सदर अस्पताल में एक नया प्लान तैयार किया है। रैन बसेरा को ही डेंगू वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। डीएम के सख्त आदेश पर आधी रात में स्वयं बैठकर सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, हेल्थ मैनेजर व डीसीएम सभी ने आधी रात को पूरे वार्ड को दुरुस्त करने का काम किया। बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए पूरे शहर में डीएम के आदेश पर फॉगिंग की गई। डेंगू की रोकथाम के लिए हर जगह फॉगिंग की जा रही है। प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। जिले में लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर अब डीएम के सख्त आदेश के बाद आधी रात में रैन बसेरा को 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










