HomeBiharएक दिवसीय लर्निंग कैम्प का हुआ आयोजन

एक दिवसीय लर्निंग कैम्प का हुआ आयोजन

एक दिवसीय लर्निंग कैम्प का हुआ आयोजन

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के सदर प्रखण्ड के सभागार मे सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के द्वारा कार्यान्वित पहल प्लस परियोजना के अंतर्गत पंचायत के चुने हुए महिला जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय एक दिवसीय लर्निंग कैंप का आयोजन किया गया। इस लर्निंग कैम्प में वारिसलीगंज प्रखंड के कुल, 40 महिला वार्ड सदस्यों ने भाग ली। सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज पटना से आये वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक ने पहल प्लस परियोजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को लैंगिक समानताओं, मातृत्व स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं पोषण आदि विषयों पर क्षमतावर्धन किया जा रहा है जिससे महिला पंचायत प्रतिनिधि का क्षमतावर्धन कर क्षेत्र में कार्य किया जाता है। इस मौके पर निभा सिन्हा, ममता कुमारी, मुन्ना यादव, बोबी देवी, सरिता देवी, उगनता देवी, जयंती देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read