मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा भाजपा नेता के घर मिला, छह गिरफ्तार
963188
मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा भाजपा नेता के घर मिला, छह गिरफ्तार
रविन्द्र कुमार फिरोजाबाद। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म 8 से चोरी हुए बच्चे को फिरोजाबाद में बीजेपी नेता के घर से बरामद कर लिया गया है। बतातें चलें कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म से 24 अगस्त को चोरी हुआ बच्चा सुरक्षित जीआरपी एसओजी ने बरामद कर लिया है। बच्चे को फिरोजाबाद में भाजपा नेता और वार्ड पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को गिरोह ने एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं।
पार्षद विनीता और उनके पति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस बच्चे को एक नर्स से लिया था। यह बच्चा मथुरा से चोरी हुआ था, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर, जब बच्चे की तलाश की और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो यह बात सामने आयी कि बच्चा फिरोजाबाद में बीजेपी पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घर पर है। थाना दक्षिण प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि रविवार रात में पार्षद के घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मथुरा की जीआरपी पुलिस फिरोजाबाद से पार्षद और उसके पति को भी पूछताछ के लिए साथ ले आयी। रेलवे पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विनिता अग्रवाल ने बच्चे को किसी नर्स से खरीदा था। विनिता और उनके पति पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी अग्रवाल के पास बेटी है कोई बेटा नहीं था। भाजपा नेता दम्पत्ति के पास बच्चा बेचने वाली नर्स गयी और उनके सामने किसी महिला और पुरुष को खड़ा कर कहा की यह बच्चा इनका है।
इसके बाद नर्स ने कहा इनका डिलीवरी में जो खर्च हुआ, वह दे दीजिये। भाजपा नेता विनीता अग्रवाल और उनके पति ने यह बच्चा शनिवार को खरीदा। विनीता ने यह बच्चा कितने में खरीदा यह रेलवे पुलिस पूछताछ कर रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बच्चा चोरी होने की घटना सामने आई थी। 24 अगस्त को बच्चा चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म से बच्चा चोरी कर मौके से फरार हो गया था। इस दौरान बच्चे की मां सो रही थी। पुलिस ने बताया था कि प्लेटफार्म नंबर-8 पर एक महिला अपने 7 महीने के मासूम को लेकर सो गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि देर रात एक शख्स स्टेशन पर आया और फिर उसने आस-पास देखा। महिला को सोता देख आरोपी बच्चे को उठाकर वहां से निकल गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।