शिकायत करने एसएसपी आफिस आयी महिला ने दरोगा पर बरसायीं चप्पलें
963162
शिकायत करने एसएसपी आफिस आयी महिला ने दरोगा पर बरसायीं चप्पलें
आरके शर्मा बरेली। इंसान अगर परेशान होकर अपना संयम खो दें तो वह कर देता है जो सोचा भी नहीं जा सकता। ऐसा ही एक नजारा सोमवार को एसएसपी आफिस में देखने को मिला। सोमवार को एक महिला ने फरीदपुर थाने में तैनात रहे दरोगा पर चप्पलों की बरसात कर दी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौजूद महिला सिपाहियों ने बचाने की कोशिश की तब तक महिला दरोगा को कई चप्पल मार चुकी थी।
महिला को महिला थाने भेज दिया गयाद्य फरीदपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके साथ कई वर्षों तक वहीं के रहने वालों के द्वारा शारीरिक शोषण किया गया जिसकी शिकायत लेकर वह एसएसपी आफिस आई थी। इस दौरान दरोगा मोहित चौधरी जो वर्तमान में प्रेम नगर थाने में तैनात है, उसे दिखाई दे गया, उसे देखकर महिला अपना आपा खो बैठी और चप्पल लेकर उस पर दौड़ पड़ी। उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी जहां मौजूद महिला सिपाहियों ने बचाव करके महिला को महिला थाने भेज दिया। महिला ने बताया कि वह कई बार फरीदपुर थाने अपनी शिकायत लेकर गई लेकिन दरोगा मोहित चौधरी ने कभी उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जिस कारण वह आज अपना संयम खो बैठी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।