Homeमैनपुरीपुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

बिजली घर से चोरी तांबे को स्कार्पियो से बेचने ले जा रहे थे ग्वालियर
संतोष तिवारी
मैनपुरी। एलाऊ थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती के समीप कुछ बदमाश स्कार्पियो कार से जा रहे हैं। आनन-फानन में थाना एलाऊ, भोगांव, किशनी, कोतवाली, कुसमरा आदि कई थानों की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कार्पियो सवारों को रोका तो बदमाश पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की करीब 2 दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चली। बदमाश खेतों की तरफ भागने लगे, पुलिस फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगी। वहीं थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज बदमाशों का पीछा कर रहे थे।

तभी उनके पेट में गोली लगी, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल बाल बचे। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। स्कार्पियो कार की तलाशी ली गई तो उसमें तांबे के तार से भरी बोरियां रखी थी। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों से पूछताछ की तो अपना नाम सुखबीर पुत्र विशुन दयाल निवासी सुजातपुर थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद व दूसरे बदमाश ने अपना नाम सत्येंद्र यादव पुत्र लाखन सिंह मेरापुर फर्रुखाबाद बताया। सुखबीर पर 25 हजार का इनाम है, दोनों आरोपियों के खिलाफ एटा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कासगंज आदि जनपदों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उक्त आरोपियों द्वारा बीते 21 अगस्त को थाना एलाऊ क्षेत्र के मंछना बिजली घर से 10 कुंटल तांबे का तार चोरी किया था। जिसमें चार आरोपी शनिवार को थाना एलाऊ पुलिस के द्वारा पकड़े गए थे। गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अन्य जनपदों में भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उक्त लोगों द्वारा ही लोगों मंछना बिजली घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों के पास से दो 315 बोर तमंचा, 6 जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read