96390
इस नवनिर्मित पार्लर में पराग ब्रांड के सभी प्रमुख उत्पाद जैसे दूध, दही, मट्ठा, मक्खन, पनीर आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पराग डेयरी सदैव से शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जानी जाती रही है। यह मिल्क पार्लर आमजन को ताजे व गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद सुलभ कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे खुल जाने से कलेक्ट्रेट एवं आस-पास की कलोनी में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी सहूलियत होगी। इस अवसर पर डेयरी के संचालनकर्ता सुनील चौधरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





