Homeसन्त कबीरनगरआबकारी विभाग के आदेश को ठेकेदारों ने दिखाया ठेंगा, चौराहों से हटकर...

आबकारी विभाग के आदेश को ठेकेदारों ने दिखाया ठेंगा, चौराहों से हटकर चल रहीं दुकानें

आबकारी विभाग के आदेश को ठेकेदारों ने दिखाया ठेंगा, चौराहों से हटकर चल रहीं दुकानें

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले में नए सत्र में आबकारी विभाग संत कबीर नगर में जबसे देशी और कंपोजिट मदिरा की दुकानें जारी की है तभी से अलग—अलग क्षेत्रो से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उसके बावजूद आबकारी विभाग के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं जिन चौराहों पर दुकान आबंटित किया गया है, वह अपने यथावत स्थान से हटकर अलग स्थान पर संचालित हो रही। पूछने पर लाइसेंस धारी कहते हैं कि रामजनकी मार्ग से 5 सौ मीटर दूर खोलने का नियम है। उसी नियम के अनुपालन में चौराहों से हट कर गांव के घनी आबादी वाले रास्ते पर खोल दिया गया है जिससे महिला पुरुष के आवागमन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कुछ पिक्कड़ अपशब्दों का भी उनको देखकर बोलते नजर आते है। साथ ही जहां सरकार मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों के पास न खोलने की हिदायत देती है, वहीं शराब की दुकान से कुछ कदम की दूरी पर देवी देवताओं के मन्दिर है। वहीं चखना की दुकान खोलकर मांस, मछली जैसे अन्य मांसाहारी का व्यापार करते देखे जा सकते हैं।
इस प्रकार का मामला धनघटा रोड पर दुर्गा मंदिर के पास देखा जा सकता है। लोहरैया के शिव मंदिर के पास देखा जा सकता है। डिहवा बाजार की दुकान घोरांग ग्राम पंचायत में, सोनाड़ी के नाम की दुकान भंडा में, लोहरैया की दुकान बारीडीहा ग्राम पंचायत में संचालित होती है। साथ ही खरीद मूल्य से ज्यादा पैसा लेकर दुकान खुलने से पहले दुकान बंद होने के बाद ब्लैक में भी देने का कार्य किया जाता है। जब ग्रामीण मदिरा के दुकान के पास आने वाले होते हैं तभी से अपने आपको दिक्कत में पाते नजर आते है। ग्रामीण इलाज और बाजार करने के लिए जब घर से चलते हैं तो भगवान से प्राथना करते रहते हैं कि किसी शराबी से मुलाकात न हो और कोई कहासुनी न हो जाय। आबकारी विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को नदारंदाज करने का कार्य किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read