HomeBiharकेवीके में प्रशिक्षण समापन के बाद दिया गया प्रमाण पत्र

केवीके में प्रशिक्षण समापन के बाद दिया गया प्रमाण पत्र

केवीके में प्रशिक्षण समापन के बाद दिया गया प्रमाण पत्र

रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के सोखोदेवरा गांव अवस्थित जेपी आश्रम में कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मण्डल के सौजन्य से सोमवार को शुरू हुए पांच दिवसीय बकरी पालन विषयक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों रजौली, कौआकोल, रोह, हिसुआ, मेसकौर, नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ आदि के पचास प्रतिभागी हिस्सा लिए। केवीके के पशु विभाग के वैज्ञानिक सह कोर्स कोऑर्डिनेटर डा. धनन्जय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के बीच बकरी पालन के हरेक पहलुओं जैसे कि नस्ल का चुनाव, आहार की व्यवस्था, आवास की व्यवस्था व साफ सफाई, विपणन, बीमारी के प्रबंधन आदि के बारे मे विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। मौके पर ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. रंजन सिंह, वैज्ञानिक डा. जसवंत सिंह, डा. शशांक शेखर प्रसाद सिंह, अंगद कुमार, नीलम कुमारी, सुमित कुमार, अनिल कुमार, पिंटू पासवान, उदय कुमार आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read