चंडीनावां गांव में मां चण्डिका के दर्शन से पूरी होती हैं मुरादें
अरविन्द कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। काशीचक रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर चंडीनावां गांव स्थित मां चंडिका का मंदिर में मांगने मात्र से मुरादें पूरी होती है। मंदिर के संबंध में पुजारी अनिरुद्ध पांडेय बताते हैं कि शारदीय नवरात्र के समय सैकड़ों वर्षो से पहले दिन से नवमी तक मंदिर में आमजनों का प्रवेश वर्जित रहता है। इस परम्परा को सभी ग्रामीण अनवरत निभाते आ रहे हैं। नवमी को बलि पड़ने उपरांत ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते हैं। ग्रामीण रामबहादुर सिंह बताते हैं कि सौकड़ों वर्ष पूर्व वारिसलीगंज के सेठ को मां के आशीर्वाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद उसी समय सेठ ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। धीरे-धीरे मां का महत्व बढ़ता गया अब मां के हजारों भक्त ऐसे हैं जो अपना सब कुछ न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। कहां जाता है की मां चंडिका से जो भक्त दिल से अपनी व्यथा सुनाते हैं माँ उनकी इच्छापूर्ण करती है। पुजारी बताते हैं कि मां चंडिका आमतौर पर उग्र रूप में पूजी जाती है। इसका वर्णन देवी महातम देवी भागवत पुराण में भी वर्णन है। गांव में ऐसी मान्यता है कि लड़के के मुंडन एवं जनेऊ लड़की के शादी में दो पाठा एक पाठी की बलि दी जाती है। नहीं तो अनिष्ट होता है इसका प्रमाण भी देखा गया है वर्षों पूर्व गांव के ही एक माँ के पुजारी झुनकिया बाबा के निर्देश पर अपनी बच्ची की शादी में मां को बलि नहीं देने का निर्णय लिया। जब बारात काशीचक रेलवे स्टेशन पहुंचा तो लड़के को दस्त होने लगा। डॉक्टर द्वारा दवा दिया गया लेकिन दवा काम नहीं किया। जब यह जानकारी लड़की की मां को हुआ तो उन्होंने कष्टी देते हुए मां से क्षमा याचना की और जोड़ा बलि देने की संकल्प ली। तब कुछ ही घंटो के बाद लड़का स्वस्थ हो गया। यह जानकारी जब लड़के के पिता को हुआ तब उन्होंने भी मां को बलि प्रदान करने का संकल्प लेकर अविलम्ब बलि दिया। जब उक्त जानकारी कुछ दिनों के बाद झुनकिया बाबा को हुई तब उन्होंने खुद चंडीनावां ठाकुरबारी से बलि प्रथा को समाप्त करने के लिए उल्टा खटिया पर विराजमान हो मां के मंदिर जाने लगे। इसी क्रम में जब चंडी स्थान स्थित तालाब के पास पहुंचे तो पुरे शरीर में आग जैसी जलन देने लगा फिर खटिया को रुकवाकर वहीं मां से क्षमा मांगते हुए ग्रामीणों को कहा मां उग्र हो गई है। आप लोग जिस तरह से बलि देते हैं देते रहें मां चंडिका नहीं मानेगी ग्रामीण रोशन कुमार, पप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, प्रमोद सिंह, सकल देव सिंह, कंचन सिंह, राजेश कुमार बताते हैं कि जिसने भी मां से अपनी मुरादे मांगी है मां उसे पूर्ण करते हैं उसी का परिणाम है कि नवरात्रा में अगल-बगल गांव के दर्जनों लोग दुर्गा पाठ में लीन रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















