JAUNPUR NEWS : आज लेखपाल तहसील परिसर में करेंगे धरना प्रदर्शन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव व महामंत्री राहुल पटेल ने तहसीलदार न्यायिक महेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर सूचित किया कि शनिवार को बदलापुर में कार्यरत लेखपाल के ऊपर प्राणघातक हमले के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। लेखपालों ने अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















