वर्षों से चली आ रही परम्परा को इस बार भी निभाया
चण्डी मैय्या को लगायी गयी दूध की धार
अनिल कश्यप
हापुड़। प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा को निभाते हुए इस बार भी हापुड़ शहर के प्राचीन माँ चण्डी महारानी मन्दिर में दूध व शक्कर की धार लगाई गयी। इस धार को हमेशा की तरफ सचिन त्यागी व मोहित त्यागी के द्वारा लगाई। बताया गया कि यह दूध की धार बारिश व शहर की सुख समृद्धि के लिये लगाई जाती है। उसके बाद चौराखी मन्दिर स्वर्ग आश्रम रोड व बराही मोहल्ले में भंडारा कर सभी माँ चण्डी के भक्तों के लिये प्रसाद कराया गया। इस कार्य में शामिल होकर माँ चण्डी के भक्तों ने धर्म लाभ उठाया।
यह दूध व शक्कर की धार यात्रा पैदल प्रात: 6:30 बजे बराही मोहल्ले (त्यागियों की चौपाल, भूमिया बाबा) से प्रारंभ होकर माँ चण्डी मन्दिर परिसर, छोटी सब्जी मन्दिर से मीनाक्षी रोड, तगासराय, आवास विकास, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड भैरो मन्दिर से वापस मेरठ रोड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, श्रीनगर, पटेल नगर, त्यागी नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, गौशाला गली, गढ़ रोड, पक्कबाग होते हुए चण्डी मन्दिर परिसर में पूर्ण हुई। इस धार्मिक कार्य में सचिन त्यागी (अहाते वाले), मोहित त्यागी, अन्नू त्यागी, तरुण त्यागी, निखिल त्यागी (अहाते वाले), दीपक त्यागी, अनुज त्यागी, मुकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, धीरेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, नरेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, मुकेश यादव, सुधीर त्यागी, राहुल त्यागी, संचित त्यागी, शान्तनु त्यागी, आकाश त्यागी, कार्तिकेय त्यागी सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













