बच्चा बदलने के मामले में डॉक्टर समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मामले की जानकारी अधिवक्ता ने दी, जो मामले की पैरवी कर रहे हैं। वादी रोहित ठार बालकराम गुंदाऊ थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद का निवासी है। बताया कि 18 सितम्बर को उनके छोटे भाई मोहित की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा हुई। वह उसे जिला अस्पताल लेकर गया, जहां अस्पताल कर्मचारियों ने उसे भर्ती किया। लगभग 8:40 बजे अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि काजल के बेटे ने जन्म लिया है और बच्चा सुरक्षित है। जच्चा और बच्चा दोनों को बाहर बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद जब रोहित और उसकी ताई शीला देवी ने बच्चा देखा तो पता चला कि बच्चा लड़का नहीं, लड़की था। इस पर उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों से जानकारी ली। जब उन्होंने डिलीवरी रजिस्टर देखा, तो उसमें बच्चे के रूप में पुत्र अंकित था, जबकि असल में बच्चा लड़की था। इसके बाद जब बच्चे का वजन दोबारा कराया गया, तो 300 ग्राम कम पाया गया। उन्होंने डॉ. कृष्णा और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से शिकायत की। शिकायत के दौरान रोहित और उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि इन सभी कर्मचारियों ने बच्चा बदलने का गंभीर कृत्य किया। प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाना उत्तर में की लेकिन पहले मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता अवधेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी पैरवी पर न्यायालय के आदेश पर डॉ. कृष्णा, अंशुल जैन, अटल पांडे, अजय प्रताप सिंह और 5 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ बच्चा बदलने से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









