परिवार परामर्श केन्द्र ने 3 परिवारों को टूटने से बचाया

परिवार परामर्श केन्द्र ने 3 परिवारों को टूटने से बचाया

रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बांदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए 04 परिवारों को टूटने से बचाया। पहले मामले में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली गिरजा देवी, दूसरे मामले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली अंजली पत्नी विमल तथा तीसरे मामले में थाना तिन्दवारी क्षेत्र की रहने वाली अंजली पुत्र चुन्नू द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। सभी लोगों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा सभी परिवारों को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी। समझौता कराने वाली टीम में उ0नि0 अनुपमा तिवारी, काउंसलर प्रदीप तिवारी, म.का. आशा वर्मा व उर्दू अनुवादक कनीज जहरा मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA