Homeप्रयागराजअस्पताल के सामने जलकर राख हुई कार, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल के सामने जलकर राख हुई कार, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल के सामने जलकर राख हुई कार, जांच में जुटी पुलिस

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। जिले के करछना इलाके में गधियाव गांव के समीप अस्पताल के सामने खड़ी डस्टर कार जलकर राख हो गई अस्पताल संचालक व कार मालिक ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी और कार मालिक ने रंजिश में कार जलाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कृष्णा थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी डॉ. विजय बाबू की गधियाव में प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर प्रकाश हॉस्पिटल के नाम से नर्सिंग होम है। वह डीहा गांव में भी अपनी क्लीनिक चलाते हैं। डॉ. विजय बाबू ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह प्रकाश हॉस्पिटल से अपने घर डीहा चले गए थे रात में नर्सिंग होम पर एक ऑपरेशन था जिसके लिए सर्जन बुलाए गए थे इसलिए वह भी रात में नर्सिंग होम पहुंचे थे। उनकी डस्टर कार नर्सिंग होम के सामने बस के बगल में खड़ी थी। वह अंदर सर्जन के साथ ऑपरेशन में बिजी हो गये।

पूरा स्टाफ उसी में परेशान था रात में तकरीबन 11:45 बजे के आसपास अचानक से एक नर्स बाहर निकली तो गाड़ी चलती देख शोर मचाया शोर सुनकर सभी लोग बाहर आए तो देखा हॉस्पिटल के सामने बस के बगल में खड़ी उनकी डस्टर कार में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी तब तक पूरी कार धू-धू कर जल गई थी किसी तरह आग बुझाई गई उन्होंने बताया कि कार का कोई इंश्योरेंस नहीं था। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करा रखा है।

आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर उनकी कार में आग लगाई है। हॉस्पिटल के मेन गेट के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन बस खड़ी होने की वजह से आग लगाने वाला उसमें दिख नहीं रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक भी किया। डॉ. विजय बाबू का कहना है कि वह राजनीतिक व्यक्ति हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। कई लोगों से रंजिश भी है। किसी ने उसी खुन्नस में आग लगाई है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि खड़ी कार में आग लग गई है। कैसे लगी यह जांच का विषय है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read