Homeकौशाम्बीगाजे बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

गाजे बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

गाजे बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू वार्ड नंबर 4 हौली पर निवासी ललित कुमार शुक्ला ने भागवत कथा आरंभ करवाने से पहले सैकड़ों नर नारियों पुरुषों के समूह के साथ गाजा बाजा डीजे घोड़ा बग्गी के साथ सिर में सुंदर सुशोभित कलश रख कलश यात्रा निकाली है। कलश यात्रा का शुभारंभ निज निवास वार्ड नंबर 4 हौली से निकलकर राधा कृष्णा मंदिर में पूजा अर्चना किया है।

रास्ते में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बड़े भाई सुखलाल मौर्य ने सभी श्रद्धालुओं को रोककर स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया। शोभायात्रा मंगल कलश यात्रा धाता रोड स्थित केसरवानी गेस्ट हाउस वहां भगवान की पूजा अर्चना संगीतमय कथा प्रवक्ता विदुषी सुश्री मेरु देवा भारती के सहयोग से कराई गई कार्यक्रम स्थल में पहले से गंगा का पवित्र जल कलश में रखा हुआ था।

पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को मुख्य यजमान ललित कुमार शुक्ला के घर से रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथा स्थल तक लाई इस कलश यात्रा को देखने के लिए सड़कों और अपने घरों की छत से लोगों ने देख कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभु से कामना की है बार-बार एक मधुर स्वर संगम रूपी फिजा में गूंज रहा था राधे राधे गीत गुंजन हो रहा था कार्यक्रम स्थल में मुख्य यजमान शिव कन्या शुक्ला ललित कुमार शुक्ला श्री मती गिरिजा शुक्ला ने स्वागत किया। ललित शुक्ला ने कहा देश मे अध्यात्म और विज्ञान में गहरा सम्बन्ध है हमें अपनी संस्कृति यह धरोहरों को इस बार रखना चाहिए इस भौतिकवादी समय में अध्यात्म की उतनी ही आवश्यकता है।

जितनी विज्ञान की आयोजकों ने केसरवानी गेस्ट हाउस को अच्छी तरह सजाया गया है। आगंतुकों एवं कथा श्रवण करने के लिए लोगों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर के राजेश पांडेय, नंदकिशोर शुक्ला, बबलू श्रीवास्तव, मुन्ना पांडे, व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष संतोष केसरवानी, अशोक कुमार, रोहित शुक्ला, प्रेम शंकर शुक्ला तमाम गणमान्य मान्य सहित सैकड़ों भागवत कथा प्रेमी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read