HomeGorakhpurअपने प्रेमियों के साथ जिंदा मिलीं सीता व गीता

अपने प्रेमियों के साथ जिंदा मिलीं सीता व गीता

अपने प्रेमियों के साथ जिंदा मिलीं सीता व गीता

अजय जायसवाल
गोरखपुर। 20 साल की सीता और उसकी 21 वर्षीय बहन गीता 3 जनवरी 2023 में दिल्‍ली स्थित घर से गायब हो गई थीं। उनके भाई ने गोरखपुर के पैतृक गांव बेलाघाट में रहने वाले युवक जयनाथ मौर्य के खिलाफ हत्‍या कर शव जलाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सच्‍चाई कुछ और ही निकली। दरअसल बेलघाट निवासी बहनें सीता (20) और गीता (21) करीब डेढ़ साल पहले दिल्‍ली से गायब हो गईं। बहनों के भाई ने गांव बेलाघाट में ही रहने वाले एक युवक जयनाथ मौर्य पर अपहरण कर हत्‍या करने का संदेह जताया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जयनाथ और उसके परिवार के खिलाफ दोनों बहनों की हत्‍या कर शव जलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस फिल्‍मी कहानी में ट्विस्‍ट तब आया जब पता चला कि दोनों बहनें जिंदा हैं और वे अपने प्रेमियों के साथ शादी कर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। दोनों के बच्‍चे भी हैं। बेलघाट के श्‍याम सुंदर अपने परिवार के साथ दिल्‍ली में प्रेमनगर में रहते हैं। 3 जनवरी 2023 को उनकी दो बेटियां सीता और गीता घर से लापता हो गईं। परिवार ने इसका मुकदमा गोरखपुर के बेलघाट थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि दोनों बहनें जिंदा हैं। सीता ने हरियाणा के भिवानी स्थित ठाकरान गांव के विजेंद्र से शादी कर ली है। उसकी पांच महीने की एक बेटी भी है। इसी तरह गीता ने उत्‍तराखंड के चमोली स्थित द्रमोली गांव के युवक से शादी कर ली है। उसकी भी छह महीने की बेटी है। दोनों बहनें अपने प्रेमियों से शादी करने के लिए घर से फरार हो गई थीं। पुलिस ने जब बहनों से संपर्क कर उन्‍हें मुकदमे के बारे में जानकारी दी तो वे बयान दर्ज कराने के लिए गोरखपुर आयी।

जल्‍द मुकदमा खत्‍म किया जायेगा: एसपी सिटी
पुलिस से सीता और गीता ने बताया कि उन्‍होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। जयनाथ मौर्या अक्‍सर उनके दिल्‍ली वाले घर पर मिलने के लिए आता रहता था। इसी वजह से भाई ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
3 जनवरी 2023 को जब पिता और भाई काम पर चले गए तो वे दोनों घर छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। वहीं एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई का कहना है कि सर्विलांस की मदद से पता चला कि दोनों बहनें जिंदा हैं। इनके बयान दर्ज हो गए हैं जिसके आधार पर मुकदमा खत्‍म कर दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read