अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ चला अभियान
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के निर्देश पर धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर अभियान चलाकर हटवाये गये। निर्धारित ध्वनि सीमा मानक के विपरीत चलाये जा रहे लाउडस्पीकरों की ध्वनि मानक के अनुसार कम कराई गई। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद के 868 सार्वजनिक व धार्मिक स्थलो पर लगे लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गयी। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 597 लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक के विपरीत पाये गये। जांच के दौरान 445 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम कराकर मानक के अनुसार करवायी गयी। अवैध रूप से लगे 152 लाउडस्पीकर सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए। पुलिस द्वारा उतरवाए गए 2 लाउडस्पीकरों को स्कूलों में वितरित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर थाना कोतवाली नगर, रामनगर व कुर्सी पुलिस टीम द्वारा धारा 188 की कार्यवाही कर धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों को लाउडस्पीकरों की ध्वनि मानक के अनुसार रखने के लिये चेतावनी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














