वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सरायखेमा में कैम्प का किया गया आयोजन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी वित्तीय साक्षरता सप्ताह 13 से 17 फरवरी तक सही वित्तीय बर्ताव, करे आपके बचाव की थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस थीम के अन्तर्गत दो विषय क्रमशः सक्रिय बचत, योजना और बजट-निर्माण (Active saving, planning and budgeting) तथा डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग (Prudent use of digital financial services) निर्धारित किए गए है।
इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सप्ताह (13 से 17 फरवरी तक) के अंतर्गत आज ब्लॉक अमेठी के सराय खेमा गांव में वित्तीय साक्षरता/समावेशन कैंप लगाया गया जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक राकेश चन्द्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कुमार गुप्ता, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, संकाय-आरसेटी तथा 80 प्रतिभागियों ने इस कैंप में प्रतिभाग किया। वित्तीय समावेशन एवं आरबीआई के द्वारा प्रचारित/प्रसारित किये जा रहे सभी संदेशों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
साथ ही सतर्कतापूर्वक एवं सावधानी के साथ सभी वित्तीय लेन-देन करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आर0बी0आई0 सहायक महाप्रबंधक ने बजट निर्माण, बचत एवं बैंकों से ऋण प्राप्त कर आर्थिक उत्थान की जानकारी दी गयी।
वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने इस कैंप में भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पी0एम0एस0बी0वाई0, पी0एम0जे0जे0बी0वाई0 एवं ए0पी0वाई0 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











