बोरवेल में गिरा बैल जेसीबी के सहारे निकाला गया
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को लेंगुरा पंचायत के पसरैला गांव में करुण प्रसाद का बैल बोरवेल में अचानक गिर गया। जिससे बैल को बाहर निकालने के अफरा-तफरी मच गया जिसके बाद ग्रामीणों के उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वजन और बोरवेल की गहराई ज्यादा होने के कारण नहीं निकाल सके। ग्रामीण ने बताया कि काफी प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण नहीं निकाल पाये जिसके बाद जेसीबी मशीन में माध्यम से बोरवेल में गिरे बैल को सुरक्षित निकाला गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











