HomeBiharसड़क हादसे में बैंककर्मी घायल, हालत नाजुक

सड़क हादसे में बैंककर्मी घायल, हालत नाजुक

सड़क हादसे में बैंककर्मी घायल, हालत नाजुक

मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। रांची-पटना राजमार्ग 20 पर दोपटा मोड़ के समीप बैंककर्मी वाहन कि चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 कि टीम को दिया। सूचना के आलोक में एनएचआई के एम्बुलेंस और डायल 112 कि टीम ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक नीरज कुमार गुप्ता ने गंभीर हालात में युवक का इलाज किया। घायल युवक की पहचान प्राणचक निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र 35 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सक ने बताया कि हेड इंजरी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में घायल युवक के परिजन ने बताया कि युवक नवादा में आईडीएफसी बैंक में डुयूटी कर अपने घर प्राणचक जा रहा था। जाने के क्रम में अज्ञात वाहन ने दोपटा मोड़ के समीप जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक बुरी तरह से घायल होकर बीच सड़क पर गिर गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read