Homeमहोबासभासद प्रतिनिधि को जान से मारने की मिली धमकी

सभासद प्रतिनिधि को जान से मारने की मिली धमकी

सभासद प्रतिनिधि को जान से मारने की मिली धमकी

अनूप
महोबा। जनपद के कबरई कस्बे के इंद्रा नगर से सभासद प्रतिनिधि प्रेमशंकर कुशवाहा को किदवई नगर निवासी लालाराम यादव द्वारा देख लेने की धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि गत दिनों पूर्व इंद्रा नगर में उत्पात मचा रहे राजेश यादव को गाली गलौज देने से मना करने पर राजेश यादव ने सभासद प्रतिनिधि के ऊपर लाठी से वार कर दिया था। इसके बाद सभासद प्रतिनिधि ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी राजेश यादव पुत्र मलखान यादव को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उसी से खुन्नस खाए राजेश यादव की बुआ का लड़का लालाराम यादव ने फोन पर सभासद को धमकी देते हुए आगे देख लेने की बात कही है। वहीं पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुये अपनी जानमाल को खतरा बताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read