बीएसए ने नैट परीक्षा का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में नैट की परीक्षा पहले दिन शूचितापूर्वक सम्पन्न हुई। 2150 विद्यालयों में हुई इस परीक्षा के दौरान नामांकित 93936 बच्चों के सापेक्ष 89393 बच्चों ने परीक्षा दी।
जनपद एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जनपद के कुल 2624 विद्यालयों में नैट परीक्षा का आगामी 25 व 26 नवम्बर को प्रस्तावित थी, जिसके क्रम में सोमवार को प्रथम दिवस कक्षा 1 से 3 के बच्चों की परीक्षा 2150 प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में सम्पन्न हुई। विकास खण्ड पूरेडलई में जहां सबसे कम विद्यार्थियों की उपस्थिति रही वहीं सर्वाधिक उपस्थिति विकास खण्ड देवा में 98.78 रही। कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों की नैट परीक्षा 26 नवम्बर को समस्त परिषदीय विद्यालयों में प्रस्तावित है। नैट परीक्षा के प्रथम दिवस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष देव पाण्डेय ने रामनगर विकास खण्ड के बिन्दौरा पड़ाव सहित 5 विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अन्य विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी व एआरपी द्वारा भी 10-10 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन एवं शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में तथा जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें आई समस्याओं का टेक्निकल टीम द्वारा निस्तारण कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









