HomeVaranasiबनारस के प्रगतिशील किसान रणजीत को महाराष्ट्र में केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने...

बनारस के प्रगतिशील किसान रणजीत को महाराष्ट्र में केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने प्रदान किया बेस्ट फार्मर्स का सम्मान

बनारस के प्रगतिशील किसान रणजीत को महाराष्ट्र में केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने प्रदान किया बेस्ट फार्मर्स का सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
राजा तालाब, वाराणसी। एग्रो व्हिजन, कार्यशाला राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शन नागपुर महाराष्ट्र में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वाराणसी के टड़िया जख्खिनी निवासी प्रगतिशील किसान रणजीत सिंह को बेस्ट फार्मर्स का सम्मान प्रदान किया। एग्रो व्हिजन बनारस के प्रगतिशील किसान श्रीप्रकाश सिंह टडिया जक्खिनी वाराणसी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में बुलाया गया था लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह नहीं जा सके। उनके बड़े लड़के रणजीत कार्यक्रम में गये।
कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने रणजीत जी को सम्मानित किया। गेहूं कुदरत 9 और गेहूं कुदरत अन्नपूर्णा का पौधा ले गए थे। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने देखा काफी सराहना किए। गेहूं कुदरत 9 की 10 इंच लंबा बाल देख करके काफी प्रसन्न हुए और अपने फॉर्म पर लगाने के लिए गेहूं का बीज लिये। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ऐसे कई प्रांत के कई हजार किसान आये हुये थे। कार्यक्रम में कुदरत गेहूं के प्रजातियों का एक अलग चर्चा बना हुआ था। 100-100 ग्राम के फ्री सैंपल किसानों को वितरण किया गया और परीक्षण और उन्नत बीज बनाने का रणजीत सिंह ने किसानों का तरीका बताया। गेहूं कुदरत 9 का 500 पैकेट गेहूं कुदरत अन्नपूर्णा का 500 पैकेट और गेहूं कुदरत 11 का 500 पैकेट फ्री में बांटा गया। किसान को बताया गया कि 9/9 इंच पर एक एक बीज हाथ से डीलर विधि से लगाये। 100 ग्राम बीज से 10 से 15 किलो बीज तैयार हो जाएगा। आधे एकड़ के लिए बीज तैयार हो जाएगा। अपनी खेती, अपनी खाद, अपना बीज, अपना स्वाद श्रीप्रकाश सिंह अभियान चला रहे हैं। पूरे भारत के किसान भाई स्वयं बीज बनाए और स्वावलंबी बने। भारत सरकार यूनिवर्सिटीयों के कृषि वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की आय दो गुना हो। इस मिशन में श्रीप्रकाश जी अपने सूझ—बूझ से कुदरत बीजों को विकसित किये हैं। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन गांधी नगर गुजरात के सहयोग से इन प्रजातियों का देश के कई यूनिवर्सिटियों में परीक्षण हो चुका है गेहूं कुदरत 9। पीपीएफए दिल्ली में रजिस्टर्ड है गेहूं कुदरत 9। काशी के लाल रणजीत सिंह रघुवंशी महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बने हुये हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read