एससीपीएम महाकुम्भ खेल 2024 का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। षष्टम एससीपीएम खेल महाकुभ्भ 2024 का शुभारम्भ हारीपुर एससीपीएम कालेज में शुरू हुआ जिसमें खेल में क्रिकेट, चेस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, वालीबॉल, टग आफ वार, कैरम, कबड्डी, खो-खो, बास्केट बॉल, लांग जम्प, 100 मीटर रेस इत्यादि जैसे खेल कराये जायेंगे। खेलों का आयोजन 06 दिसंबर तक होगा। खेल महाकुम्भ के भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमरेन्दर प्रसाद सिंह डीआईजी देवीपाटन मंडल ने फीता काटकर किया।जिसके उपरान्त मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कर्यकमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीआईजी देवीपाटन मंडल ने बताया कि एससीपीएम ग्रुप द्वारा खेल महाकुम्भ का आयोजन प्रति वर्ष एक बड़े स्तर पर कराया जाता है छात्र-छात्राओं को इस खेल का लाभ निश्चित उठाना चाहिये। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के चेयरमैन डा. ओएन पाण्डेय और ड्रग इस्पेटर श्रीमती रजिया बानो एवं संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती अलका पाण्डेय और यशमय वर्ल्ड स्कूल के ओनर मयश्कर देव सिंह रहे। संस्थान की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में नगर कोतवाल मनोज पाठक, डा. आयुष पाण्डेय, डा. आयुषि पाण्डेय, जानकी शरण द्विवेदी, डा. रविन्द्र कुमार पाण्डेय रहे। इस खेल महाकुम्भ के स्वागताकांक्षी संस्था के निदेशक अजिताभ दूबे, प्रशासक धीरज कुमार दूबे र

हे। खेल महाकुम्भ का आरम्भ क्रिकेट मैच से किया गया। पहला क्रिकेट मैच एससीपीएम कालेज स्टाफ एवं एससीपीएम पैरामेडिकल के टीम के बीच खेला गया, जिसमें एससीपीएम पैरामेडिकल ने 9 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच एससीपीएम आयुर्वेदा महिला टीम एवं एससीपीएम नर्सिंग महिला टीम के बीच खेला गया, जिसमें एससीपीएम नर्सिंग महिला टीम ने मैच को 3 रनों से जीता। कार्यक्रम का संचालन ऐसिसटेन्ट प्रोफेसर मेनका दूबे ने किया। कार्यक्रम में डा. केके मिश्रा, डा. मृणाल पाण्डेय, रवि मोदी, गीता दूबे, एस. कलई सेल्वी, डा. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला, डा. सिम्पल चौहान एवं समस्त विभागों के इंचार्ज व स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






