HomeBiharविजयादशमी उत्सव को लेकर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

विजयादशमी उत्सव को लेकर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

विजयादशमी उत्सव को लेकर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कौआकोल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव मनाया। इस दरम्यान स्वयंसेवक ने बाजार का परिभ्रमण कर पथ संचलन किया। दर्जनों स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर कदमताल करते हुए गीत व जयघोष के साथ चल रहे थे। इसके पूर्व पूजन के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि का पाठ किया। इसके बाद गायत्री मन्दिर के पास से पूर्ण गणवेश में सिर पर काली टोपी,उजला शर्ट एवं खाकी पैंट में कतारबद्ध होकर पथ संचलन की शुरुआत हुई। जो कौआकोल बाजार से रानीबाजार सूर्य मंदिर के पास, पुनः वहां से बिझो मार्ग होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर कौआकोल तक पहुंचकर समाप्त हुई। बता दें कि विजयादशमी के उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से देशभर में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कौआकोल प्रखण्ड में भी पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पथ संचलन में प्रदीप कुमार, सूर्यकांत निराला, गजाधर प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, सूरज साव, किस्टु विश्वकर्मा, लाली आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read