HomeBiharभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल की जयन्ती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल की जयन्ती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल की जयन्ती

रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। पूर्वी मंडल में बूथ संख्या 294 एवं 295 पर युगपुरुष एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष माधुरी वर्मा, पूर्वी मंडल के महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष परशुराम यादव, मंत्री कृष्णानंद सिंह, आईटी सेल के सूरज कुमार, विकास सिंह, शुभम सिंह, सचिन प्रजापति, अभिमान राज, सनी राय आदि ने पंडित उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव के अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read