दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। मदाफारपुर पेट्रोल टंकी के सामने शनिवार की शाम जेसीबी से बाइक सवार की टक्कर में कधई क्षेत्र के कोनी गांव के बृजेश 25 वर्ष व गुलाब 21 वर्ष को घायल अवस्था में प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने के बाद शाम को 4 बजे कोनी बाजार में 6 घंटे तक जाम लगाने के बाद देर रात को पुलिस द्वारा जेसीबी की बरामदगी व चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव लेकर घर गए थे। सोमवार की सुबह भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचकर मृतक के घर पर नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार का इंकार कर दिये। थानाध्यक्ष को दूसरी तहरीर में जेसीबी नम्बर लिखकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। डीएम को पत्र देते हुए कई मांग किये जिसमें मृतकों को 25—25 लाख रूपये का मुआवजा, दोषियों की गिरफ्तारी, जीविकापोर्जन के लिए 5-5 बीघे जमीन, जीवन यापन के लिए आवास, परिवारजनों की सुरक्षा, दोनों परिजनों को एक एक शस्त्र लाइसेंस, मृतक परिवारों की सरकारी नौकरी की मांग करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता व परिजन धरने पर बैठ गये। एसडीएम व कोहन्डौर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्वारा समझाने पर परिजन दोपहर करीब 1 बजे अंतिम संस्कार के लिये तैयार हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










