भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के एक दिन पूर्व भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया और झाड़ू लगाकर सफाई की। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने नाका चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में सफाई की एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा कर रहे हैं।स्वच्छता अभियान जिले के सभी मंडलों में चलाया जा रहा है जहां भाजपाई धार्मिक स्थलों, दलित बस्तियों और चौराहों पर स्थित प्रतिमाओं की सफाई में जुटे हैं। इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, रोहित सिंह, विष्णु प्रभाकर वर्मा, अरुण रावत, पुलकित त्रिवेदी, मनोज कुरील, सत्या पंडित, जुगुल किशोर, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, आलोक वर्मा, संजय मौर्या मौजूद रहे। विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव एवं सरकारी कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। ग्राम पंचायत बड़ागांव में मण्डलीय शिक्षा निदेशक अयोध्या रामसागर त्रिपाठी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एवं आशा बाहु ने साफ सफाई किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में अधीक्षक डॉ संजीव कुमार सहित स्टाप के लोगों ने परिसर में सफाई किया। रामपुर भवानीपुर में प्रधान प्रतिनिधि नियाज़ अंसारी, पंचायत सचिव मनीष शुक्ला, समाजसेवी मतलूब अंसारी, एजाज सहित अन्य लोगों ने सफाई किया। कम्पोजिट विद्यालय करपिया में एसआरजी अवधेश पाण्डेय सहित आस—पास के लोगों के अलावा स्कूल के बच्चों ने सफाई किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










