Homeबदायूंहमारा यह योगदान श्रद्धेय बापू के प्रति स्वच्छांजलि होगी: राजीव गुप्ता

हमारा यह योगदान श्रद्धेय बापू के प्रति स्वच्छांजलि होगी: राजीव गुप्ता

हमारा यह योगदान श्रद्धेय बापू के प्रति स्वच्छांजलि होगी: राजीव गुप्ता

अंकित सक्सेना
बदायूँ। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपाइयों ने जिले भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सम्राट अशोक पर्यटन स्थल मझिया में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया। जिले भर में जगह जगह स्वच्छता अभियान मनाया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभियान के प्रति जागरूक भी किया। जिलाध्यक्ष री गुप्ता ने सम्राट अशोक पर्यटन स्थल मझिया में कहा स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आस—पास की सफाई करना ही नहीं है, अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अस्वच्छ भारत की तस्वीरें भारतीयों के लिए अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाती हैं, इसलिए स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है। यह अभियान न केवल नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने, बल्कि हमारे देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने में भी मदद करेगा। स्वच्छ जिला बनाने सभी नागरिकों को श्रमदान करना साझा जिम्मेदारी है। सभी लोगों का प्रयास सफाई में मायने रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए जिले के सभी लोग आगे आए और स्वच्छता का दूत बनकर स्वच्छता आंदोलन का नेतृत्व करें। साथ ही कहा सरकारी अफसर हों या सीमा पर तैनात जवान, फ़िल्म जगत की हस्तियां हों या नामचीन खिलाड़ी, उद्योगपति हों या आध्यात्मिक गुरु, सामाजिक संगठन हों या राजनीतिक दल- हर किसी ने इस अभियान से जुड़कर इसे आंदोलन का रूप दिया। इसी का नतीजा है कि स्वच्छता के पैमाने पर भारत बदलता हुआ दिख रहा है। जगह जगह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया जहां जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने आगे आकर सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि कचरे को डस्टबिन में ही डालें। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद पाठक, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, सहदेव सागर, सुयश जौहरी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read