बिजली का तार चोरी करने वाला गिरफ्तार
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमैला गांव से मिर्ज़ामुराद पुलिस ने एक चोर को चोरी के तार समेत धर दबोचा। जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद पुलिस ने मिली सूचना पर चोरी के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त विजय बिन्द निवासी ठठरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 37 किलोग्राम अल्युमिनियम तार व एक कुंटल 31 किलो केबल तार बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कछवा रोड चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा, उपनिरीक्षक पवन व कास्टेबल नितेश शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










