बच्चे को सर्प ने डसा, अस्पताल में भर्ती
संतोष तिवारी
मैनपुरी। कुसमरा के निकटवर्ती गांव नगला तारा निवासी अभिमन्यु पाल जिसको रात चार बजे घर में सांप ने काट लिया तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि मुझे सर्प ने काट लिया है।

उन्होंने पहले तो विश्वास नहीं किया परन्तु बाद में जब देखा तो काला नाग निकला। परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए और उन्होंने कुसमरा केन्द्र पर डाक्टर तारा चंद्र को दिखाया। चूंकि आज केन्द्र पर रविवार को जन आरोग्य मेंला लगा है जिसमें सभी डाक्टर व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। डा. तारा चंद्र ने उसका इलाज तुरंत चालू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अभिमन्यु अपने परिजनों के साथ मौजूद हैं और स्वस्थ महसूस कर रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















