भाजपा विधायक ने पौधरोपण कर दिया संदेश
दीप सिंह
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए जायेंगे। जिसकी आज से शुरुआत बीजेपी विधायक पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने पौधे लगाकर किया। इसके लिए गड्ढा खोदाई का काम शुरू हो गया है। सभी ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई तक पौधरोपण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम्य विकास की ओर से 2162, राजस्व विभाग की ओर से 156 व पंचायती राज विभाग की ओर से 277 समेत कुल 2595 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। ग्राम पंचायतों में कंजी, केसिआ श्यामिया, जामुन, शीशम, सहजन, अमरूद, अर्जुन के पौधों का रोपण होना है।
ग्राम पंचायतों में पौधरोपण व गड्ढा खोदाई का काम मनरेगा से कराया जाना है। इसके अलावा राजपुर पौधशाला से पौधों की उठान का कार्य ग्राम पंचायत को करना है। ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का कार्य 31 जुलाई तक पूरा होना है। वहीं इसकी आज से शुरुआत विधायक अर्चना पांडेय ने की है। पूर्व राज्यमंत्री मौजूदा विधायक ने संदेश दिया। वहीं विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करके शहर और गांव को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है जिससे धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एडीओ समाज कल्याण श्याम बरन सिंह ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों को गांवों में गड्ढा खुदवाने व नर्सरी से पौधे उठाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। प्रधानों पर लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













