शिक्षा से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे: रामआसरे
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। राम बचन यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर दो दिवसीय दौरे पर आए पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज चारों तरफ शिक्षा की व्यवस्था का ही बोलबाला है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए छात्र से लेकर शिक्षकों तक को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर यह दिखाने का पूरा प्रयास करना चाहिए कि समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शिक्षा की अहमियत को सबको समझना चाहिए। आज इस विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षा से लेकर रोजगार परक शिक्षा बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को रोजगार देने में कामयाब रही है।

उन्होंने कहा कि आज यहां पर स्नातक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पूरी तरह से जोड़ने में यह विद्यालय कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की नींव रखते समय भले ही कुछ परेशानियां आई हों लेकिन आज सुकून इस बात से मिलता है कि बड़े पैमाने पर इस विद्यालय से जुड़कर अति पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले लोग शिक्षा से वंचित नहीं हो रहे हैं। इस महाविद्यालय से रोजगार परक शिक्षा ग्रहण कर नए-नए रोजगार की तलाश में प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों के अलावा महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












