Homeबाराबंकीसंत कवि बैजनाथ का मनाया गया जन्मोत्सव

संत कवि बैजनाथ का मनाया गया जन्मोत्सव

संत कवि बैजनाथ का मनाया गया जन्मोत्सव

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राम कथा समग्र साहित्य के भाष्यकार संत कवि बैजनाथ का जन्मोत्सव ठाकुरद्वारा मानपुर में अवध भारती संस्थान द्वारा उल्लास पूर्वक मनाया गया।
अवधी ध्वजवाह डॉ राम बहादुर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रोफेसर पवन अग्रवाल ने कहा कि बैजनाथ का साहित्य अत्यंत उत्कृष्ट भक्ति-साहित्य है। लोक और शास्त्र के बेहतर समन्वयन के लिए बाबा जी को सदैव याद किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ सत्या सिंह, सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बाबाजी की जन्मस्थली पर आना विशेष अनुभव रहा है। गृहस्थ रहते हुए संत जीवन व्ययतीत करना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ श्याम सुन्दर दीक्षित ने कहा कि बाबाजी के काव्य कल्पद्रुम का कोई सानी नहीं है। डॉ दीक्षित ने बाबाजी के अप्रकाशित साहित्य को प्रकाश में लाने को प्रथम कर्तव्य बताया।समारोह में बीस उत्कृष्ट साहित्यिक सामाजिक सेवियों को संत कवि बैजनाथ स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रो पवन अग्रवाल, डा. सत्या सिंह, डा. बलराम वर्मा, डा. श्याम सुंदर दीक्षित, डा. ऊषा चौधरी, कृत वर्मा, विश्वम्भर नाथ अवस्थी, चित्रकार आजाद गुप्ता, डा. कुमार पुष्पेंद्र, दीपक सिंह, पंकज कँवल, दिलीप वर्मा, अनुपम वर्मा आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर कवि विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में काव्यांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें डा. अम्बरीष अम्बर, डा. ओपी वर्मा ओम, डा. कुमार पुष्पेन्द्र, इकबाल राही, सनत कुमार अनाड़ी, प्रीती वर्मा, शिवम वर्मा, अनिल श्रीवास्तव लल्लू, जैसीराम यादव, राम किसुन यादव, नागेंद्र सिंह, ओम मिश्रा, दीपक सिंह, सुभाष चंद्र वर्मा, प्रदीप सारंग ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं के पाठ किये।समारोह में डा. राम बहादुर मिश्रा द्वारा सम्पादित अवध ज्योति पत्रिका के बैजनाथ विषेषांक तथा डा. विनय दास कृत समीक्षा के सोपान का विमोचन किया गया। बाबाजी के वंशज प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा, शैलेन्द्र बबलू, अवधेश वर्मा, आलोक वर्मा, प्रिंस वर्मा, अखिलेश वर्मा, अमलेश वर्मा, प्रज्ञा वर्मा द्वारा अभावग्रस्त लोगों को कम्बल वितरित किये गए। इस अवसर पर डा. रश्मि श्रीवास्तव, डा. सुधीर वर्मा, डा. राम सुरेश वर्मा, दिनेश सिंह, जगमोहन वर्मा, रजत बहादुर वर्मा, पवन वर्मा, राजपाल वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, रमेश चन्द्र रावत, हरिओम वर्मा, सदानन्द वर्मा, रमेश चंद्र रावत, रवीन्द्र राय, नंद किशोर वर्मा, अवनीश वर्मा, श्याम किशोर वर्मा, लालता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read