HomeBiharविद्यालय में गणेश प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाये जाने से पठन-पाठन बाधित

विद्यालय में गणेश प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाये जाने से पठन-पाठन बाधित

विद्यालय में गणेश प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाये जाने से पठन-पाठन बाधित

विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट
संजय सक्सेना
सिरदला, नवादा (बिहार)। जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के लौंद पंचायत स्थित रुपण बिगहा जंघौल बेलदारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंहा की मनाही के बावजूद ग्रामीणों द्वारा जबरन गणेश प्रतिमा बैठाने व डीज बजाए जाने से पठन-पाठन ठप है। इसी क्रम में ग्रामीणों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। सूचना के बावजूद सिरदला थाने की पुलिस ने मौन साध रखा है। बता दें कि शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक ने विद्यालय में ऐसा कोई भी काम करने से मना कर दिया है। जिसका असर पठन-पाठन पर पड़ता हो, ऐसे में विद्यालय के शिक्षक काफी सतर्क हैं। प्रधानाध्यापक ने इसी को लेकर ग्रामीणों से प्रतिमा न बैठाने का अनुरोध किया था। बावजूद दबंग ग्रामीणों ने जबरन प्रतिमा बैठा दिया। सूचना अधिकारियों को दी गयी लेकिन कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीजे प्रतिबंधित है। बावजूद भी विद्यालय परिसर में डीजे बजाया जा रहा है। प्रशासन का मौन साधे रखने से ऐसे लोगों का हौसला बुलंद है। बताते चलें कि ग्रामीणों के दो गुटों के बीच विद्यालय में प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाने को ले मारपीट की घटना हो चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग आवेदन थानाध्यक्ष को दिया गया है। बावजूद न प्रतिमा हटाया जा रहा है न ही डीजे बजाने पर रोक लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है तो विद्यालय के शिक्षकों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read