मोहम्मदाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की हुई मौत
963169
मोहम्मदाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की हुई मौत
मनीष चौधरी टूंडला, फिरोजाबाद। फिरोजाबाद से आगरा जा रहे दो बाइक सवार चचेरे भाइयों को सोमवार को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार थाना मक्खनपुर के गांव जेबड़ा निवासी 25 वर्षीय निशांत पुत्र कमोद और 26 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र प्रमोद किसी काम से बाइक द्वारा सोमवार को आगरा जा रहे थे।
अभी वह थाना टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद हाईवे स्थित काकाजी संस के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुष्पेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस ने घायल को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश पांडेय का कहना है कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।