Jaunpur News : मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर डीएम ने दिया निर्देश
96371
Jaunpur News : मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर डीएम ने दिया निर्देश
अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया जहां कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुये राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह को निर्देशित किया कि 28 तारीख से पहले फोर्थ फ्लोर की छत डाल लें।
मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए फ्लोरिंग के कार्य में तेजी लायें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल कालेज के गेट पर सीसीटीवी कैमरा एवं कालेज का आकर्षक बोर्ड लगाया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, प्राचार्य शिव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।