Homeहापुड़जेएमएस स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जेएमएस स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जेएमएस स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अनिल कश्यप
हापुड़। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हाईवे-9 स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-18 की 100 मीटर दौड़ में प्रीत मोरल और अर्चना ने बाजी मारी। वहीं मेधावी खिलाड़ियों को स्कूल के निदेशक आयुष सिंघल व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक आयुश सिंघल ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में हमारे देश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

यह सब उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामपुर गांव के प्रधान जबर सिंह कसाना उर्फ बब्बल ने बताया कि खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन डा. सुदर्शन त्यागी और संरक्षक रामकुमार त्यागी ने कहा कि प्रतियोगिता के अंडर 20 वर्ग के बालक वर्ग के 100 मीटर में क्रमशः कपीश प्रथम, श्याम कुमार द्वितीय एवं बालिका वर्ग में लकी प्रथम रहीं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि आनलाइन एंट्री यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बेहतर सुविधा के लिए इस बार खिलाड़ियों को स्वयं ही आनलाइन एंट्री करनी होगी। जिला एथलेटिक्स की एसोसिएशन की तरफ से प्रथम व द्वितीय विजेता के नाम भेजे जाएंगे। खिलाड़ियों द्वारा की गई एंट्री और एसोसिएशन द्वारा भेजी गई सूची के मिलान के बाद ही खिलाड़ी प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगा। इस दौरान सत्य प्रकाश, डीएन गौड़, गौरव कौशिक, प्रशांत तेवतिया, तनवीर चौधरी, सचिन, नितिन, गुरुवचन, परवीन, महेंद्र, विनीत, हरिगुण, आकाश आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read