बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। मेसकौर प्रखंड के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा बारत एवम शाखा रसलपुरा के बैंक अधिकारियों ने सीतामढ़ी थाना के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को ऋण वसूली का अभियान शुरू किया है। इस सिलसिले में गांव ढोन्गा बिगहा मुरहेताचक, सीतामढ़ी एवम नीमा गांव में ऋण धारकों के घर पर पहुंच कर ऋण की राशि को चुकता करने को कहा गया एवं कर्जदारों को बकाया ऋण की राशि को चुकता करने के लिए तीस दिनों का समय भी दिया गया है।
बारत शाखा प्रबंधक सूचि स्मिता ने ऋण धारकों से अपील की है कि ऋणी अपने- अपने ऋण खाता में पैसा जमा कर अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर कर लें अन्यथा बैंक कानूनी करवाई करने को बाध्य हो जाएगी तत्पश्चात् किसी प्रकार की कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकेगी। पी. डी.आर. सरफेसी करने से पहले अंतिम चेतावनी का नोटिस 174 ऋणियों के विरुद्ध किया जा चुका है आज पुलिस बल की मदद से सभी ऋणियों के यहाँ व्यक्तिगत रूप से मिलकर ओटीएस नवीनीकरण के लिए बताया गया।
उन्होंने कहा कि यह ऋणियों के लिए अंतिम मौका है और इस मौका का संपूर्ण लाभ लें ऋण धारक अपने बकाया ऋण को ओटीएस के अंतर्गत समझौता करवाकर या तो अपने ऋण खातों का नविनीकरण कर ऋण से मुक्त हो जाय। इस मौके पर बैंक के सर्टिफिकेट अधिकारी प्रेम कुमार हिमांशु, वसूली अधिकारी रोहित कुमार निराला, कुंदन कुमार व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजीव कुमार, कुणाल किशोर, सिंटू कुमार, सुजीत कुमार मौजूद थे। इस मौके पर सर्टिफिकेट अधिकारी ने बताया कि जो कर्जदार बैंक से कर्ज लेकर समय से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ऋणियों के घर और प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें आगाह किया जा रहा है।
अगर जल्द ही बैंक का किस्त या पूरा बकाया नहीं चूकाते हैं तो उस पर पीडीआर, एफआईआर सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई कर ऋण की राशि को वसूल किया जाएगा। इसके लिए कुर्की जब्ती एवं बॉडी वारंट कि प्रक्रिया बैंक द्वारा कि जायेगी जिसमें अब दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने 102 बॉडी वारंट एवं 04 कुर्की जब्ती का आदेश जिला नवादा एवं अनुमंडल रजौली के द्वारा जल्द ही तामीला कराया जाएगा। साथ में बैंक ने यह भी विश्वास दिलाया है कि जो ऋणी अपने ऋण को समाप्त करना चाहते है वैसे ऋणी की स्थिति को समझते हुए बैंक द्वारा दी जाने वाली छूट व उचित समय भी दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













