Homeउन्नावपोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता को लेकर गूगल मीट का किया गया आयोजन

पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता को लेकर गूगल मीट का किया गया आयोजन

पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता को लेकर गूगल मीट का किया गया आयोजन

सावनी मौर्य
उन्नाव। जनपद के सभी माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में 19 जुलाई को वृक्षारोपण व पर्यावरण की थीम पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, समस्त प्रधानाध्यापक, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ गूगल मीट के जरिए वार्ता की गयी।

डीएम द्वारा गूगल मीट के माध्यम से सभी सम्बन्धित अधिकारी गण व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए कि 19 जुलाई को प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता तथा प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में आयोजित की जाने वाली स्लोगन प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन कमेटी बनाकर उसी दिन प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों के पोस्टर व स्लोगन जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचाए जाएं।

जनपद स्तरीय मूल्यांकन कमेटी द्वारा दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 22 जुलाई को तहसील सदर में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read