HomeBiharविवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

अभय कुमार
वारिसलीगंज, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकवाय निवासी केदार यादव की पत्नी उर्मिला देवी ने गांव के ही अरविंद यादव, नरेश यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ राजबल्लभ यादव ने केदार यादव, जितेंद्र यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध घर पर आकर बेबजह गाली गलौज व मारपीट कर जख्मी कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दोनों पक्षों के द्वारा पुलिस को दिए गए अलग-अलग आवेदन में 11 जुलाई की सुबह मामूली विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं वारिसलीगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गहन अनुसंधान में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read