Homeबहराइचवर्ष 2023: गुण्डा एक्ट में 73 अपराधी हुये जिला बदर

वर्ष 2023: गुण्डा एक्ट में 73 अपराधी हुये जिला बदर

वर्ष 2023: गुण्डा एक्ट में 73 अपराधी हुये जिला बदर

66 व्यक्तियों को छ: माह तक उपस्थिति दर्ज कराने को किया गया पाबन्द
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने बताया कि जनपद बहराइच में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में 73 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं 66 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद में पदभार ग्रहण करने की तिथि 20 मई 30 दिसम्बर तक जिला मजिस्ट्रेट मोनिका नारी द्वारा 62 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं 48 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं जबकि इससे पूर्व 01 जनवरी 2023 से 19 मई 2023 के बीच जिले में 11 अपराधियों को जिला बदर तथा 18 व्यक्तियों को सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने हेतु पाबन्द किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read