मधुमक्खी ने हमला कर बकरी सहित कई लोगों को किया जख्मी
कृष्णा कुमार
बिहार। प्रखंड बगहा 2 के संतपुर सोहरिया पंचायत के सोहरिया गांव में बिते दो दिनों में मधुमक्खी के हमले में दर्जनों व्यक्ति सहित लगभग 4 बकरियां शिकार बनी है। शुक्रवार की दोपहर घोटवा टोला पूल के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर लगभग 4 बकरियों और लगभग आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया।इधर आग जलाकर मधुमक्खी से बचने का लोगों ने प्रयास किया। साथ ही मधुमक्खी के शिकार बकरियों को ग्रामीणों ने आग की धुआं दिखाकर बचाने का प्रयास किया गया। बीते दो दिनों से संतपुर क्षेत्र में मधुमक्खियों का आतंक काफी बढ़ गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














