HomeBiharइको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं उपसचिव का चुनाव स्थगित

इको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं उपसचिव का चुनाव स्थगित

इको विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं उपसचिव का चुनाव स्थगित

कृष्णा कुमार
बिहार। विटीआर वन प्रमंडल दो के वनवर्ती गांव दरुवाबारी में शुक्रवार को आमसभा के माध्यम से इको विकास समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव और उपसचिव का चुनाव किया जाना था जिसके लिए प्रभारी वनपाल गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वनकर्मी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और सरपंच और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आमसभा के लिए इकट्ठे हुए। ग्रामीणों में लक्ष्मीपुर निवासी किसान मनोज साह ने वन्य जीव से हुए खासकर बंदर द्वारा फसलों के नुकसान सहित वन्य जीवों के हमले में ग्रामीणों के जख्मी होने और मुआवजा नहीं मिलने का मामला जोर-जोर से उठाया। वहीं शिवलहा गांव निवासी नीरज कुमार ने वन विभाग में कैटल गार्ड की नियुक्ति के लिए शिवलहा गांव की उपेक्षा और विकास करने के मामले में उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने ग्रामीणों को ईडीसी के महत्व के बाबत विशेष जानकारी दी। और सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने दरुआबरी, शिवलहा और कनघुसूरी में अलग-अलग ईडीसी चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। शोर शराबा के कारण वन विभाग के गजेंद्र सिंह के द्वारा विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में अगले आदेश तक ईडीसी का चुनाव स्थगित करने की बात कही। इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि ईडीसी के अध्यक्ष का चुनाव ग्रामीण द्वारा निष्पक्ष रूप से किया जाता है, ताकि आपसी तालमेल से वन संपदा सहित वन्य जीव की नुकसान की संभावना कम कर दी जाय। वनवर्ती क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। शोर शराबे के कारण अगले आदेश तक चुनाव स्थगित किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read