जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही बाराबंकी पुलिस
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कई जिलों में पिछले जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर जिले की पुलिस शुक्रवार को सतर्क रही। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर मस्जिद और उसके आस-पास के इलाकों में ड्रोन कैमरा उड़ाया। ड्रोन कैमरा उड़ाकर पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर निगरानी की।

जिले भर में शांति और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही और जुम्मे की नमाज जिले भर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद हिंसा हो गई थी। उसी को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर एक बार फिर तमाम जिलों की पुलिस अलर्ट रही। जनपद में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूवर्क संपन्न हुई। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील व अन्य स्थानों के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिसबल व पीएसी जवान मौजूद रहे। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरा उड़ाकर निगरानी की। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर डीएम व एसपी लगातार जिले में अलग-अलग स्थानों का भ्रमण करते रहे और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा। इंटरनेट पर वायरल हो रहे मैसेजों पर खास नजर रही। जोनल, सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था लागू की गई। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने बताया कि जनपद में जुमे की नमाज बहुत ही सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















