Homeबाराबंकीविवादित बयान पर हिरासत में लिये गये पूर्व चेयरमैन

विवादित बयान पर हिरासत में लिये गये पूर्व चेयरमैन

विवादित बयान पर हिरासत में लिये गये पूर्व चेयरमैन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पूरे प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर माहौल गर्म है। सरकार ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। कई नेता अपनी ऊटपटांग बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी कोई मुस्लिम समुदाय की तरफ से बयान आता है तो कभी राजनीतिक नुमाइंदों की तरफ से। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला शेर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने रंजीत बहादुर को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया है।

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव अपने घर पर समर्थकों के साथ शेरो शायरी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा शेर बोल दिया जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला था। रंजीत बहादुर का शेर बोलते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिसका बाराबंकी पुलिस ने संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की है। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान आग में घी की तरह काम कर सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया है जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले और न ही माहौल खराब हो। हालांकि भाजपा नेता ने पुलिस की कार्रवाई पर कहा कि जब दूसरे पक्ष से हेट स्पीच आएंगे तो उन्हें भी बोलना पड़ेगा। इसलिए पुलिस प्रशासन को उन लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि रंजीत बहादुर का एक धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला शेर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। किसी भी तरह से माहौल न खराब हो इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read