Homeमेरठकुख्यात अपराधी भानु गिहार पुलिस मुठभेड़ में जख्मी

कुख्यात अपराधी भानु गिहार पुलिस मुठभेड़ में जख्मी

कुख्यात अपराधी भानु गिहार पुलिस मुठभेड़ में जख्मी

पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिये कराया भर्ती
25 हजार रूपये का ईनाम था घोषित
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सगन चेकिंग चलाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान ज्योति बाईपस रोड सुदिति ग्लोबल विद्यालय के समीप सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीछा किया।

फिर पुलिस द्वारा पीछा करने पर अपाचे पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान बाइक पर सवार एक बदमाश गोली लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक के गिरने के बाद ही एक बदमाश भागने में सफल हो गया तो वही पीछे बैठा एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भानु गिहार बताया। पकड़ा गया अपराधी कुख्यात अपराधी है जिस पर जनपद के अलावा अन्य जनपदों में भी लूट जैसी घटना को अंजाम दे चुका है तो वहीं मैनपुरी में भी कई घटनाओं में लिप्त है जिसका मुख्य पेशा अवैध शराब कारोबार का है। पकड़े गए अपराधी पर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित था जिसे पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। भानु गिहार के पैर में गोली लगी है जिससे वह भाग जाने में सफल नहीं हो पाया। भागे हुए अपराधी की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read