रोवर्स रेंजर्स को दिया गया प्रशिक्षण
गोविन्द वर्मा
रामनगर, बाराबंकी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिवस में बिना बर्तन भोजन एवं टेंट पुल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। डा सत्य देव सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से सभी लोगों का चारित्रिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। परोपकार की भावना व सेवा का भाव प्रकट होता है।

दूसरों के प्रति सहानुभूति एवं सेवा राष्ट्र हित और समाज के विकास एवं उत्थान में सहायक होता है। इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. ओम प्रकाश सिंह प्रभारी रोवर्स रीडर, डा. अर्चना पांडेय, आयुक्त उपभोक्ता फोरम कलेक्ट्रेट अयोध्या मंडल अयोध्या एवं रेंजर्स लीडर प्रभारी, डा. मनोज सिंह, समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष, डा. कृष्णा सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग, प्रशिक्षक डा. सत्यदेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













