विधायक ने कई सड़कों का किया शिलान्यास
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। हिसुआ विधायक नीतू कुमारी ने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमसे जहां तक जितना बन सकेगा, उतना प्रयास हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे। नीतीश सरकार गांव के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उनका कहना है कि भारत गांवों का देश है और गांव के विकास से ही देश का विकास होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने तुंगी से लटावर पथ, भदसेनि से चितरघट्टी, कैथिर रोड, एनएच 82 से महबतपुर और बलियारी से करमचक पथ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपप्रमुख धर्मवीर सिंह, नृपेंद्र कुमार, अनंत पांडेय सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











