Homeरायबरेलीभरसना व पचखरा में उत्साहपूर्वक मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भरसना व पचखरा में उत्साहपूर्वक मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भरसना व पचखरा में उत्साहपूर्वक मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। श्याम झूले, हनुमत झूले, झूले शंकर त्रिपुरारी, राधा रानी झूला झूले ओढ़े चुनर तारा री। कैलाश से भोले आये हैं बजरंगी वीर पधारे हैं, बजरंगी वीर पधारे है जो राम के सेवक प्यारे हैं और भक्तों के रखवारे हैं। भादो माह की अष्टमी को मध्य रात्रि में घर घर जन्मे कन्हैया का जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डलमऊ तहसील क्षेत्र के कई गांव व कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी कुछ लोगो ने बुधवार को मना लिया तो कुछ लोग बृहस्पतिवार को मनाया है। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियां व झालरों व गुब्बारे से सजावट की गई है। श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डलमऊ तहसील क्षेत्र के भरसना गांव मे हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। राधा कृष्ण की नृत्य लीला ने क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। क्षेत्रवासियों ने कृष्ण लीला की भाव भक्ति देखकर जमकर प्रशंसा की। वहीं पचखरा मजरे भरसना में लोग बड़ी ही श्रद्धा और लगन के साथ झांकियां सजाने में जुटे रहे। जैसे ही रात के 12 बजे, वैसे ही लोगों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म होते ही आतिशबाजी के साथ मधुर गीत गाये। इसी के साथ लड्डू गोपाल की मूर्तियों का दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने के बाद उनका भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की आरती की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अंशू तिवारी, राजन त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, विनय त्रिवेदी, सोनू पाल, सत्येन्द्र त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, घनश्याम मौर्य, सोनल त्रिवेदी, बेटू तिवारी, अशोक यादव, शिव प्रताप यादव, मुन्ना यादव, नीरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read